कौशाम्बी, मार्च 19 -- जीरो पावर्टी अन्तर्गत आवंटित ग्रामसभाओं में परिवारों का सत्यापन करने में शिथिलता बरतने वाले दो कर्मचारियों का उप निदेशक कृषि ने मार्च माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। हिदायत दिया है कि सत्यापन का कार्य अविलम्ब करना सुनिश्चित करें वरना विभागीय कार्रवाई कर दी जायेगी। कृषि विभाग में तैनात प्रधान सहायक ग्रुप सी पंकज पटेल व गणेश कुमार को ग्रामसभाओं का आवंटन कर जीरो पावर्टी अन्तर्गत परिवारों का सत्यान किये जाने की जिम्मेदारी उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार तिवारी ने दी थी। दोनो कर्मचारियों द्वारा सत्यापन के कार्य में रुचि नहीं ली गई। इसके चलते प्रगति खराब पाई गई। मामले को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने दोनो कर्मचारियों के मार्च माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने हिदायत दिया कि सत्यापन कार्य अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.