बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता विकासखंड बड़ोखरखुर्द के ग्राम मथनाखेड़ा में बागवानी खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई किसानों ने बागवानी की ओर कदम बढ़ाए हैं। रोपित किए गए पौधों का जिलाधिकारी के निर्देश पर उपनिदेशक उद्यान ने मौके पर पहुंचकर प्रगतिशील किसान कपिलध्वज और कनकध्वज के प्रक्षेत्र का स्थलीय सत्यापन किया। इस बागीचे में आम, अमरूद, मौसमी और नींबू के दो हजार से अधिक पौधे रोपित हैं। उप निदेशक उद्यान विनय कुमार यादव ने बताया कि प्रक्षेत्र के भ्रमण के दौरान पौधों की स्थिति, उनकी बढ़त और सिंचाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ औद्यानिक फसलों को तैयार करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.