मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम में दो उप नगर आयुक्त अमित कुमार व स्वरा के अलावा दो सिटी मैनेजर रीतेश कुमार और आलोक कुमार गुप्ता ने बुधवार को पदभार संभाल लिया है। पहली बार निगम को दो सिटी मैनेजर मिले हैं। इससे पहले दो उप नगर आयुक्त रविशंकर प्रसाद और सोनू कुमार राय का स्थानांतरण होने के बाद पद खाली थे। सिटी मैनेजर विष्णु प्रभाकर लाल का तबादला बिहटा में हुआ है। हालांकि, अब भी निगम में अपर नगर आयुक्त, सचिव व अन्य अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.