मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय का स्थानांतरण महुआ नगर परिषद किया गया है। इस संबंध में नगर आवास एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इससे निगम में उप नगर आयुक्त के दोनों पद खाली हो गए हैं। पूर्व में उप नगर आयुक्त रविशंकर प्रसाद का तबादला हुआ था। निगम में उप नगर आयुक्त के स्वीकृत पदों की संख्या तीन है। इसके अलावा करीब सालभर से अपर नगर आयुक्त का पद भी खाली है। लंबे समय से नगरपालिका सचिव के पद पर भी किसी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.