गाजीपुर, दिसम्बर 1 -- मुहम्मदाबाद। मुबारकपुर ढोडाडीह के उप डाकघर में पिछले दो महीनों से सिस्टम की खराबी के कारण उपभोक्ता भारी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मशीन बंद होने से न तो जमा की जानकारी मिल पा रही है और न ही निकासी का विवरण उपलब्ध हो रहा है। उप डाकघर के कर्मचारियों का कहना है कि मशीन जिले से तकनीकी कर्मचारी आने पर ही ठीक हो सकेगी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तकनीकी खराबी के कारण जरूरी बैंकिंग कार्य ठप पड़े हैं, जिससे उन्हें आर्थिक गतिविधियों में दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने उप डाकघर की अव्यवस्था दूर करने और मशीन जल्द ठीक कराने के लिए उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.