आजमगढ़, फरवरी 5 -- मेंहनगर। उप डाक घर मेंहनगर का गुरुवार को डाक प्रवर अधीक्षक पीके पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। प्रवर अधीक्षक पीके पांडेय ने डाक कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की जन लाभकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए। उन्होंने डाक जीवन बीमा कराने, पीएलआई कराने पर जोर दिया। पहले पीएलआई सरकारी कर्मचारियों का होता था,अब सभी लोगों को सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर पोस्ट मास्टर सुजीत गौतम,अभिषेक मौर्य, राधे यादव, अमर देव यादव,अखिलेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...