आजमगढ़, फरवरी 11 -- मेंहनगर,हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर क्षेत्र के करौती गांव के मिनी सचिवालय में स्थापित किये गए उप डाकघर कार्यालय का मंगलवार को प्रवर अधीक्षक ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उप डाकघर कार्यालय 36 साल से किराये के भवन में चल रहा था। इस शुभारंभ के मौके पर प्रवर अधीक्षक पीके पांडेय ने कहा कि सरकार की तरफ से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इस योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। डाकघर में जीवन बीमा, सुकन्या योजना और अन्य बीमा योजना, बचत योजना, पेंशन योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आदि योजनाएं संचालित हो रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए लोग अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। इस अवसर पर डाक सर्वेक्षण रविभूषण यादव, विजय प्रताप प्रजापति, सेवा निवृत्त वीपीएम राधेश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.