अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ने सत्र जनवरी 2026 की प्रवेश प्रक्रिया को प्रारम्भ कर दिया। विश्वविद्यालय की सत्र जनवरी 2026 की प्रवेश प्रक्रिया का शुभारम्भ करते हुए कुलपति प्रो.सत्यकाम ने प्रयागराज में दी। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय केन्द्र अयोध्या के समन्वयक डॉ. शशि भूषण राम त्रिपाठी ने बताया कि विवि ने 2026 सत्र में 24 परास्नातक कार्यक्रमों, छह स्नातक कार्यक्रमों, चार जागरूकता कार्यक्रमों, सात डिप्लोमा तथा 23 प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों सहित कुल 64 कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ किया है। सभी स्नातक प्रोग्राम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई आधारित स्किल कोर्स द्वितीय वर्ष में शुरू किया जा रहा है। जनवरी 2026 सत्र के प्रथम वर्ष में संग्रहालय विज्ञान में डिप्लोमा, एम.ए. गृह विज्ञान तथा बी.स...