रांची, फरवरी 24 -- रांची। उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण के विरोध में नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। यह हड़ताल 26 जून को प्रस्तावित है। संगठन से जुड़े शैलेंद्र दुबे ने कहा है कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए अप्रैल और मई के माह में देश के सभी प्रांतों में बड़े सम्मेलन किए जाएंगे। यह सम्मेलन झारखंड के भी बड़े प्रांतों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 26 जून को हड़ताल पर जाने से पहले आल इंडिया ट्रेड यूनियनों की मई में होने वाली हड़ताल के दिन भी देश के बिजली कर्मी हड़ताल करेंगे। इसका असर भी झारखंड में देखने को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.