कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश जूनियर बालक व बालिका वॉलीबाल टीम की गुरुवार को घोषणा की गई। यह टीम 16 से 21 दिसंबर के बीच राजस्थान के पिलानी में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबाल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। उप्र वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित हुए ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के आधार पर उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया गया है। सचिव ने बताया कि जूनियर बालक टीम के मुख्य खिलाड़ी 12 खिलाड़ियों में दीपांशु (आजमगढ़), सौरभ मंडल (म्योहाल, प्रयागराज), प्रत्यूष राय, विनीत दूबे, तुषार चौधरी, रजत कुमार (बिजनौर), इमाद अहमद (स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (गोरखपुर मंडल), अनुराग सिंह (देवरिया हॉस्टल), कुशमेश (जौनपुर), करण ...