बदायूं, जनवरी 16 -- बदायूं। अपर जिला न्यायाधीश ऋषि कुमार ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। साथ ही उनको पीठासीन अधिकारी नामित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया 16 व 17 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिला न्यायालय परिसर में दस कक्षीय भवन के भूतल में स्थित केंद्रीय सभागार में संपन्न होगा। मतदाता केवल गेट संख्या एक से प्रवेश कर सकेंगे। न्यायालय परिसर में किसी भी मतदाता का वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...