मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार को आपात बैठक का आयोजन शिक्षक भवन दांग परिसर में किया गया। बैठक में विकास क्षेत्र भगतपुर के कम्पोजिट विद्यालय जाहिदपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार द्वारा बीएलओ का कार्य पूर्ण न होने के कारण आत्म हत्या करने पर मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ नीरज शर्मा ने कहां कि यह अत्यंत दुःखद घटना है। पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ है। बैठक में संजय सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ कपिल सिरोही, अनिल गिल, कुलदीप शर्मा, पर्णब शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...