मिर्जापुर, दिसम्बर 9 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ में 5 से 7 दिसंबर तक हुई, जिसमें मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड एक सिल्वर और एक ब्राउंस मेडल पर कब्जा जमाया। टीम का निर्देशन कोच एवं सचिव कमलापति त्रिपाठी ने किया। चुनार के जमुई के सर्वेश कुमार सिंह जी की पत्नी रूबी सिंह ने अपने प्रदर्शन के बल पर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसी जीत के साथ सात वर्ष की बेटी की मां 30 साल की रूबी सिंह महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। रूबी का कहना है कि गृहस्थ कार्य को देखते हुए खेल में अपना दमखम दिखाकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। रूबी सिंह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधी सिंह पटेल को रोल मॉडल मानते हुए इस गेम को चुनी हैं। पुरुष वर्ग के 59 किग्रा जूनियर में पुष्कर बिंद ने...