शामली, फरवरी 2 -- विकास खण्ड-शामली में रविवार को उप्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर एसन्तदेव को निर्विरोध चुना गया। चुनाव के दौरान संघ की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें विपिन कुमार को जिला महामंत्री, मनोज कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार को संगठन मंत्री तथा तरसपाल को सम्प्रेक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.