कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। बीसीसीआई की ओर से होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उप्र की टीम के चयन के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों मौका दिया जाएगा। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित चार दिवसीय कैम्प के दूसरे दिन मंगलवार को स्किल और फिटनेस की क्लास लगाई गई। इसके बाद अभ्यास मैच में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित होकर आए 27 जूनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा गया। कैम्प में प्रदर्शन के आधार पर ही सात दिसंबर से कर्नाटक के सिमोगा में होने वाली ट्रॉफी के लिए उप्र की अंडर-16 टीम की घोषणा की जाएगी। कमला क्लब में कैम्प के दूसरे दिन यूपीसीए के कोच विक्रमजीत सिंह, मुमताज कादिर, असद मलिक, राहुल व अंबरीष ने सबसे पहले 27 खिलाड़ियों की फिटनेस को परखा। इसके लिए रनिंग और वार्मअप करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.