बलिया, दिसम्बर 2 -- बलिया। जिले के ख्यातिलब्ध क्रिकेटर अजीत सिंह 'बाबू' को उत्तर प्रदेश विद्यालयी अंडर 19 बालक टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है। छह से नौ दिसंबर तक हिसार (हरियाणा) में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर में टीम के प्रशिक्षक बने अजीत कुमार सिंह जनपद के कमरिया बाबा उच्च माध्यमिक विद्यालय देवलबीर में अध्यापक हैं। अजीत अपने समय में प्रदेश के बेहतरीन क्रिकेटर्स में शुमार किए जाते रहे हैं, फिलहाल कुछ वर्षों से विद्यालयी क्रिकेट में उत्तर प्रदेश टीम के चयनकर्ता की भी भूमिका निभा रहे हैं। अजीत को उत्तर प्रदेश टीम के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मिलने पर जनपद के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला वॉलीबाल एसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.