मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान जनपद मऊ से जुड़े जल संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने सरयू नदी से मऊ जनपद के मधुबन क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में हो रही भीषण कटान की समस्या से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। साथ ही मऊ नगर में तमसा नदी की सफाई, संरक्षण एवं पुनर्जीवन को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए केंद्र सरकार से आवश्यक तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.