आगरा, फरवरी 23 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर जनमंच के अधिवक्ताओं ने सोमवार को दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा पर धरना दिया। सरकार को चेतावनी दी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव विशेष सदन बुलाकर पारित कराएं। नहीं तो पांच मार्च से आमरण अनशन किया जाएगा। कहा कि लगातार अधिवक्ताओं के साथ प्रदेश में घटनाएं हो रही हैं उसके बाद भी प्रदेश सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं कर रही है। इसे जल्द लागू करने की मांग की। धरने में अधिवक्ता चौ. अजय सिंह, चौ. हरदयाल सिंह, सुरेंद्र लाखन, दुर्गविजय सिंह भैया, रमाशंकर शर्मा, सत्येंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र फौजदार, आरके नीलम, गिर्राज रावत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.