कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। राष्ट्रीय रोड एंड ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में मुजफ्फरनगर मखियाली के पैरा साइक्लिस्ट समीर ने चार स्वर्ण पदक जीते। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उप्र की ओर से सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक जीतने वाले वे प्रदेश के पहले साइक्लिस्ट बने। उप्र साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि समीर ने 18 किमी रोड इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में 28 मिनट 37.717 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, एक किमी टाइम ट्रायल में समीर ने एक मिनट 26.384 सेकेंड तथा चार किमी की दूरी पांच मिनट 55.374 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई। देशभर के पैरा साइक्लिस्ट के सामने समीर ने 200 मीटर की स्प्रिंट में 15 मिनट 50 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्वर्ण पदक जीता। एक के बाद एक चार स्वर्ण पदक जीतकर उप्र के पैरा साइक्लिस्ट ने देशभर के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.