फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- जिला सॉफ्ट बाल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एसआरके इंटर कॉलेज के मैदान पर 10वीं फेडरेशन ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दूसरे तीसरे दिन मंगलवार को उप्र और जम्मू कश्मीर महिला एवं पुरुष वर्ग के मध्य मैच हुए। दोनों ही मैच में उत्तर प्रदेश की टीमें विजेता रहीं। पहला मैच पुरुषों वर्ग उप्र और जम्मू कश्मीर के मध्य खेला गया। जम्मू कश्मीर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उप्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने सभी विकेट खोकर मात्र 81 रन बनाए। दूसरा मैच महिला वर्ग जम्मू कश्मीर और उप्र की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें उप्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 ...