बलिया, जनवरी 9 -- सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। पानीपत (हरियाणा) में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश अंडर-19 बालक कबड्डी टीम के प्रशिक्षक की जिम्मेदारी एक बार फिर जनपद के अनूप राय को दी गई है। अनूप बेसिक शिक्षा परिषद के कंपोजिट विद्यालय भरौली पर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष भी उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। अनूप को प्रशिक्षक बनाए जाने पर जनपद के खेल प्रेमियों में हर्ष है। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नरही नम्बर एक पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय, ग्राम प्रधान नरही रामनारायण पासवान, सचिव चन्दन गुप्त, विनय राय, संतोष गुप्त आदि ने अनूप राय को अंगवस्त्र भेंटकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बीएसए मनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.