गढ़वा, जनवरी 13 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। शहरी निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच नगर पंचायत क्षेत्र के खजुरी के ग्रामीण उपेक्षा से आक्रोशित हैं। मंगलवार को लकड़ही स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास प्रेसवार्ता कर ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से उनकी उपेक्षा की जाती रही है। ग्रामीण इलाका होने के बाद भी गांवों को नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया। उससे उन्हें न तो शहरी क्षेत्र में होने का लाभ मिल रहा है न ही ग्रामीण क्षेत्र की योजनाओं का। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी इच्छा है कि उन्हें नगर पंचायत से अलग कर दिया है। उसे लेकर जरूरत पड़ेगी तो वह न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह लंबे समय से शहरी क्षेत्र से उन्हें बाहर निकालने की मांग करते रहे हैं। उसके बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी की जाती रही है। ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.