नवादा, जनवरी 30 -- रोह, निज प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय नवादा से पूरब दिशा में 15 किलोमीटर दूर रोह बाजार में ख्यातिलब्ध वीरू कुआं अवस्थित है। यह कुआं वर्तमान में उपेक्षा का शिकार है। इसके रख-रखाव का माकूल ध्यान नहीं रखा जाना निराशाजनक है। इसके अस्तित्व को लेकर कहीं किसी स्तर पर चिंता नहीं किया जाना लोगों को नागवार लगता है इसलिए प्रशासनिक पहल की मांग भी बारम्बार उठती रहती है। उल्लेखनीय है कि वीरू कुआं की काफी चर्चा होती है। लोग इसे ऐतिहासिक मानते हैं। देखने से ऐतिहासिक प्रतीत भी होता है, लेकिन कुआं कब का है और कुआं का नाम वीरू क्यों हुआ, इसके लिए कोई लिखित दस्तावेज नहीं है। बड़े-बुर्जुगों से सुनी-सुनाई बातों को आज सभी सच मानते हैं। वीरू कुआं की गहराई तो ज्यादा नहीं है, लेकिन व्यास आज भी 30 फीट से ज्यादा है। कमोबेश गहराई भी लगभग यही है। आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.