संतकबीरनगर, दिसम्बर 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक का पकड़िया गांव मूलभूत जन सुविधाओं से वंचित है। गांव की बदहाल सड़कें, चारो तरफ फैली गन्दगी व जाम नाली इस गांव की पहचान बन गई हैं। गांव में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव होने से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। अधिकांश सड़कें बदहाल हो गई हैं। नालियों के जाम रहने के चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बघौली ब्लाक के पकड़िया गांव में ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार गांव के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। हैण्डपम्प का शुद्ध पानी तक मुहैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.