सासाराम, दिसम्बर 3 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने माधव आनंद को बिहार विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता बनाया है। कुशवाहा ने अपनी पत्नी स्नेहलता को मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के दौरान माधव आनंद ने रालोमो के टिकट पर मधुबनी से जीत हासिल की थी। वहीं, स्नेहलता कुशवाहा सासाराम से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। नीतीश सरकार में रालोमो कोटे से उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को पिछले दिनों मंत्री बनाया था, जिससे पार्टी के अंदर नाराजगी की बात सामने आई। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी 4 नवनिर्वाचित विधायकों ने गत माह विधायक दल की पहली बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को विधानसभा में पार्टी के विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.