संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- बस्ती, हिटी। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के श्रावणी उपाकर्म एवं वेद प्रचार सप्ताह में घरसोहिया निवासी उपेन्द्र आर्य के नेतृत्व में शेषनाथ मिश्रा के घर पर वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में दीपेन्द्र मिश्र, शेषनाथ मिश्रा और उपेन्द्र आर्य परिवार के साथ यजमान रहे। यज्ञ कराते हुए आचार्य विश्वव्रत ने बताया कि यज्ञ हमारी उन्नति का केन्द्र है। ईश्वर की स्तुति, प्रार्थना और उपासना करके हम उनके निकट हो जाते हैं। तब उसकी दया और कृपा हमें प्राप्त होती है। उन्होंने सत्यनारायण कथा के पांचों अध्याय की भूमिका बताते हुए लोगों को आर्य समाज नई बाजार बस्ती में चल रही कथा में आमंत्रित किया। स्वामी श्रद्धानंद ने अपने भजनों के माध्यम से कहा कि श्रावणी पर्व वेद प्रचार, संत सेवा और यज्ञोपवीत परिवर्तन का त्यौहार है। प्राचीन काल में इसी पर्व से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.