लातेहार, दिसम्बर 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों के गठन, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन, बैंक लिंकेज, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार सृजन से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है, ऐसे में योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.