रामगढ़, फरवरी 10 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल मंगलवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज से मिले। उनके साथ अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी साथ था। इस दौरान जिला में होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई। बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से होमगार्ड नियुक्ति से संबंधित विभागीय आदेश पूर्व में ही जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद रामगढ़ जिले में अब तक नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी है। इसके कारण जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हजारों योग्य, प्रशिक्षित एवं बेरोजगार युवा लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे उनमें निराशा व्याप्त है। राजीव जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ जिला युवा बहुल क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियां ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.