मुरादाबाद, फरवरी 21 -- जनपद में नवागत उद्योग विभाग के उपायुक्त दीपेंद्र कुमार के सामने शहर के हस्तशिल्प निर्यातकों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद के मुख्य संयोजक अवधेश अग्रवाल ने शनिवार को दीपेंद्र कुमार से मिलकर समस्याओं के समाधान से जुड़े पहलुओं पर वार्ता की। अक्तूबर मेले की सब्सिडी अभी तक नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र ने समस्याओं के समाधान को समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...