रामगढ़, मार्च 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र के वार्ड 32 स्थानीय वासियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को सौंपा। इसके माध्यम से कहा कि चाहा और कुरुम का आंचलिक कार्य दुलमी ब्लॉक से निष्पादित होता है। जहां कार्यालय के अधिकारी किसी भी काम के एवज में घूस मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर आय, जाति, आवसीय, दाखिल-खारिज, मईयां सम्मान योजना रोक दी जाती है। सभी कार्य अंचल अधिकारी की ओर से निर्धारित दलाल के माध्यम से निष्पादित होता है। छोटी-छोटी त्रुटि बताकर काम रोका जाता है। वहीं सीएनटी एक्ट की जमीन नियम विरुद्ध खरीद बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। शिकायत के बाबत कार्रवाई का आग्रह किया। उपायुक्त ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मौके पर पंकज तिवारी, दिनेश मुंडा, रणध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.