जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को किया। इस मासिक निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी मानक प्रक्रिया का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता व असावधानी नहीं बरती जाये, सीसीटीवी कैमरों की लगातार कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग का समयबद्ध बैकअप संधारण तथा उसकी नियमित जांच अनिवार्य है।वेयर हाउस में दैनिक निरीक्षण रजिस्टर एवं लॉग बुक संधारण की प्रक्रिया पारदर्शी और अद्यतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.