पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू की उपायुक्त समीरा एस, उप विकास आयुक्त समेत जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं ने जिले के 71 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति में सुधार लाने के लिए सभी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। उपायुक्त ने चैनपुर प्रखंड के नावाडीह-1 आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया है। उन्होंने 11 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर निरीक्षण और मूल्यांकन भी किया। पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि जिले में कुल 14 परियोजना अंतर्गत 2625 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इसमें 71 आंगनबाड़ी केंद्रों को जिला स्तर, अनुमंडल, प्रखंड में कार्यरत पदाधिकारी समेत महिला पर्यवेक्षिकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। गोद लिए गए आंगनबाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.