गढ़वा, अक्टूबर 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर उपायुक्त दिनेश यादव व पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शुक्रवार को शहर के दानरो नदी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाटों व छठ घाट आने वाले मार्गों की सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भी छठ घाटों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराते हुए छठ घाट को बिल्कुल तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर किसी भी व्रती/श्रद्धालु व आमजनों को कोई परेशानी या समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ख्याल रखें। उन्होंने बैरिकेडिंग व विद्युत (लाइटनिंग), साज-सज्जा करने व पार्किंग की सुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.