पलामू, नवम्बर 15 -- मेदिनीनगर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मेदिनीनगर के स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पलामू उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा की वीरता, त्याग और जनअधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद किया। उपायुक्त समीरा एस. ने कहा कि झारखंड की आत्मा उसकी जनजातीय पहचान, सांस्कृतिक विविधता और संघर्ष की गौरवशाली विरासत में बसती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...