चतरा, मई 31 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। जिले के पूर्व उपायुक्त रमेश घोलप ने चतरा से पदस्थाना व स्थानातरण के बाद सपत्नीक मां भद्रकाली मन्दिर में पूजा अर्चना किया । उन्होंने माता भद्रकाली के मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर , रामजानकी मन्दिर , कौठेश्वर नाथ मन्दिर , शनिदेव मन्दिर , पंचमुखी जी हनुमान मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया । इस मौके पर उन्हें इटखोरी बीडीओ सोमनाथ वँकिरा सीओ सविता सिंह सुरेंद्र सिंह संतोष राम केयर टेकर नागेश्वर यादव ने मन्दिर कार्यालय में उपायुक्त का बुके भेंटकर स्वागत किया । इस दौरान बीडीओ व सीओ ने कहा कि आपके विकास कार्य की चर्चा सदैव होती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.