पाकुड़, दिसम्बर 14 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा मुफस्सिल थाना निर्मित चांदपुर इंटीग्रेटेड ऑटो-टोटो स्टैंड का उद्घाटन रविवार को झंडा दिखा कर रवाना किया गया। क्योंकि बहुत वर्षों से जिला ऑटो-टोटो संगठन, चालको एवं आम जनता के द्वारा उपायुक्त के समक्ष ये मांग की जा रही थी कि पश्चिम बंगाल-पाकुड़ चांदपुर बॉर्डर पर ऑटो-टोटो स्टैंड का निर्माण कराया जाए। जिसका रविवार को उपायुक्त पाकुड़ के द्वारा मांग को पूर्ण करते हुए उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह मे पाकुड़ जिला के अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, अंचल अधिकारी अरविंद बेड़िया, मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार, थाना प्रभारी मुफस्सिल गौरव कुमार, यातायात प्रभारी राकेश रंजन पाकुड़, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, ...