लोहरदगा, फरवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बुधवार को अंतराष्ट्रीय साइक्लिंग खिलाड़ी कैरो प्रखंड के गजनी गांव निवासी विकास उरांव को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विकास साइक्लिंग खेल में अन्तरर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेता, राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी खिलाड़ी हैं। इन्होंने एशिया कप में भारत के लिए दो स्वर्ण एवं एक कांस्य प्राप्त किया है। इस अवधि में विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 05 स्वर्ण, 05 रजत एवं दो कांस्य पदक अर्जित किए हैं। साथ ही एशियाई चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। वर्तमान में विकास का चयन पुनः भारतीय साइक्लिंग टीम में हुआ है, जो आगामी 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप एवं एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेंगे।वे अनेक बार राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.