चतरा, जनवरी 21 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल चतरा का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चतरा जिला के अधिक से अधिक आमजनों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि किडनी से संबंधित रोगियों के लिए जिले में संचालित फंक्शनल डायलिसिस सेवा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित सीएचसी, प्रखंड स्तर से ऐसे मरीजों की पहचान कर सदर अस्पताल के उपाधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.