चतरा, अगस्त 13 -- चतरा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिले के 116 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित साप्ताहिक रेल टेस्ट परीक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा में पाया गया कि 11 विद्यालयों में 75 प्रतिशित से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। उपायुक्त ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई और विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्पष्ट चेतावनी दी गयी कि आने वाली दो साप्ताहिक टेस्ट परीक्षा परिणामों में अपेक्षित सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, समीक्षा में यह भी सामने आया कि जिले के ...