रांची, फरवरी 12 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर रॉनिटा ने गुरुवार को कदमा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मजबूत बैरिकेडिंग, पार्किंग, मीडिया गैलरी और अभ्यर्थियों व मतगणना एजेंटों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी तैयारियां राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर पूरी हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...