रांची, फरवरी 20 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में विकास शाखा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समाज कल्याण, कृषि, सहकारिता, भूमि संरक्षण, परिवहन, खेल, शिक्षा, नगर पंचायत, पशुपालन, गव्य विकास, कल्याण, नियोजन, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति एवं पंचायती राज सहित अन्य विभागों की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने विभागवार उपलब्धियों, व्यय की स्थिति तथा लंबित कार्यों की जानकारी ली। उपायुक्त ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त आवंटन राशि का निर्धा...