सराईकेला, जून 10 -- सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार को राज्यव्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि नशे पर नियंत्रण हेतु हमें स्वयं जागरूक रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा। यह प्रयास ही जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि 10 जून से 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.