जमशेदपुर, जून 30 -- जमशेदपुर।लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनज़र उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को मानगो क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जलजमाव से प्रभावित इलाकों, स्वर्णरेखा नदी के तटीय क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का स्थल निरीक्षण किया। मौके पर मांगों नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार उपस्थित थे। इस दौरान उपायुक्त ने निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की और जहां तत्काल सुधार की आवश्यकता है, वहां के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलजमाव से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पंप सेट, ट्रैक्टर व सफाईकर्मियों की टीम को सतर्क एवं सक्रिय रखा जाए। उन्होंने नगर निकाय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। जलभराव की शिकायतों का त्वरित निवारण हो, तटीय इलाकों में रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.