गढ़वा, अक्टूबर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित मंडलकारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जेल के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं जैसे भोजन, पेयजल, कंबल और सोने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उक्त असर पर उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने मंडल कारा के अस्पताल वार्ड का भी निरीक्षण किया। वहां भर्ती कैदी मरीजों से हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल वार्ड में उपलब्ध दवाइयों, उपचार की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और सेल की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.