बोकारो, नवम्बर 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो एयरपोर्ट परिसर में चल रहे साफ-सफाई एवं झाड़ी कटाई कार्य का औचक निरीक्षण शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि व बीएसएल अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करें, ताकि एयरपोर्ट परिसर का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रह सके। उन्होंने अधिकारियों को टीम बनाकर कार्य की गति बढ़ाने व नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट क्षेत्र में साफ-सफाई की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.