रांची, जनवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को बेड़ो और खलारी प्रखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डीएमएफटी फंड से निर्मित स्वास्थ्य केंद्रों, पुस्तकालयों की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और रखरखाव की समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से सीधी बातचीत की और स्वास्थ्य केंद्रों एवं सार्वजनिक पुस्तकालयों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं विशेष रूप से ग्रामीण जनता के लिए विकसित की गई हैं। जब लोग इन केंद्रों का नियमित उपयोग करेंगे, तभी इनकी वास्तविक उपयोगिता सिद्ध होगी। उपायुक्त ने ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा संचालित अबुआ साथी व्हाट्सऐप ग्रुप की जानकारी दी। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.