पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को साप्ताहिक जनता दरबार में पलामू जिले के दूर क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने उनकी विभिन्न समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। पलामू समाहरणालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त एक-एक फरियादी की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनकर त्वरित समाधान के लिए पहल की। जनता दरबार में पड़वा प्रखंड के गोल्हना से आए अरुण कुमार ने अपनी दिव्यांगता के कारण हो रही परेशानी साझा करते हुए ट्राई साईकल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अरुण कुमार को ट्राई साईकल उपलब्ध कराने को लेकर निर्देशित किया। जनता दरबार के तत्काल बाद अरूण को ट्राई साईकल दिया गया। जनता दरबार में लेस्लीगंज के झरकटिया से आये राहुल कुम...