जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- भारत की जनगणना 2027 के प्री टेस्ट के तहत मकान एवं भवनों के सूचीकरण एवं गणना के लिए नगर निगम के चयनित तीन वार्ड क्षेत्र में हो रहे जनगणना कार्यों का गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया। उपायुक्त ने चंद्रावती नगर, गोपाल नगर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षकों ने ईबी द्वारा प्राप्त लेआउट मैप के अनुसार आवंटित क्षेत्र में मार्किंग किए गए ईबी क्षेत्र में प्रगणकों को प्रत्येक घर का जिओ टैग करने का काम पूरा करने का निर्देश दिया। प्रगणक जिस क्षेत्र में जनगणना का कार्य आरंभ करते हुए मकान का जियो टैग करने का कार्य कर रहे हैं, उन क्षेत्रों में प्रगणकों के साथ सभी पर्यवेक्षकों को रहने का निर्देश भी दिया गया। इल्यूमिनेटर ब्लॉक के अनुसार, सही ढंग से गणना करने ...