बोकारो, फरवरी 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने प्राथमिक विद्यालय स्पेशल हरिजन, चास वन का निरीक्षण किया। इस क्रम में विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों व आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि विद्यालय में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं है तथा टीचर आती हैं। बच्चों ने सरलता और सहजता के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी तथा क्रमवार 'नहीं' और 'हां' कहकर अपनी सहमति व्यक्त की। उपायुक्त ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.