दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। धान अधिप्राप्त योजना के वृहत प्रचार को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह जागरूकता रथ खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत संचालित धान अधिप्राप्ति अभियान के संबंध में किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किया जा रहा है। सभी अवगत है कि धान अधिप्राप्ति का कार्य विगत 15 दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है। किसानों को प्रति क्विंटल 2450 रुपए एमएसपी का भुगतान एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया कि जिले के सभी किसान अधिकृत लैंपस में अपने धान की बिक्री करें। कहा कि धान अधिप्राप्ति अभियान से किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य मिलेगा तथा बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। धान अधिप्राप्ति हेतु जिले में कुल 25 धान अधिप्राप्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.